ADG ट्रेनिंग प्रिया दुबे ने किया स्पष्ट, नन इंटीमेशन के मामले में किया गया है शोकॉज

प्रिया दुबे ने कहा कि उनके बैंक खाते में रिश्तेदारों व परिवार के साथ कुछ पैसे के ट्रांजेक्शन हुए थे, जिसकी जानकारी वह राज्य सरकार को नहीं दे सकी थीं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य सरकार की ADG प्रशिक्षण प्रिया दुबे (Priya Dubey) ने पुलिस मुख्यालय से मिले पत्र को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का कोई आरोप नहीं है।

ADG प्रिया दुबे ने दावा किया कि उन्हें नन इंटीमेशन के मामले (Nun Intimidation Cases) में शोकॉज किया गया है।

प्रिया दुबे ने कहा कि उनके बैंक खाते में रिश्तेदारों व परिवार के साथ कुछ पैसे के ट्रांजेक्शन हुए थे, जिसकी जानकारी वह राज्य सरकार को नहीं दे सकी थीं।

राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया

इन मामलों की जानकारी के साथ-साथ वह शोकॉज (Show cause) का जवाब भी जल्द ही राज्य सरकार को देंगी। IPS अधिकारी ने कहा कि उन्होंने All India Services Rules के तहत संपत्ति समेत तमाम जानकारियां दी हैं। CBI या किसी अन्य एजेंसी से इस शोकॉज का कोई जुड़ाव नहीं है।

गौरतलब हो कि झारखंड पुलिस की ADG (प्रशिक्षण) प्रिया दुबे के खिलाफ राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply