3 जिलों के सैनिक कल्याण पदाधिकारियों को मिला सेवा विस्तार, एक साल के लिए…

इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में गुरुवार को तीन जिलों के सैनिक कल्याण पदाधिकारियों (Military Welfare Officers) को एक साल के लिए सेवा विस्तार (Service Extension) दिया गया है।

इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (Home Jail and Disaster Management Department) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इसके अनुसार, अनुबंध पर नियुक्त गुमला जिला के पी रामा राव को 30 सितंबर 2024, हजारीबाग के राजेश कुमार गुप्ता को 27 सितंबर 2024 और रांची के संजय कुमार गुप्ता को एक नवंबर 2024 तक सेवा विस्तार दिया गया है।

Share This Article