पूर्व मंत्री KN त्रिपाठी के भाइयों पर युवती ने छेड़खानी सहित लगाए कई आरोप, अब

युवती ने कोर्ट में दर्ज शिकायत में वेतन भुगतान नहीं करने, छेड़खानी करने, गलत नीयत रखने सहित अन्य आरोप लगाए हैं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी (KN Tripathi) के भाइयों पर एक युवती ने छेड़खानी सहित कई आरोप लगाए हैं।

बताया जाता है कि पंडित जगनारायण त्रिपाठी (Pandit Jagnarayan Tripathi) B.Ed कॉलेज में बतौर अकाउंटेंट के पद पर कार्य कर चुकी युवती ने कॉलेज के सचिव धनंजय त्रिपाठी और ट्रेजरर मृत्युंजय त्रिपाठी उर्फ नकुल त्रिपाठी के खिलाफ पहले पलामू SP से शिकायत की। अब CJM कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है।

युवती ने कोर्ट में दर्ज शिकायत में वेतन भुगतान नहीं करने, छेड़खानी करने, गलत नीयत रखने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि धनंजय त्रिपाठी मेदनीनगर नगर निगम में महापौर के प्रबल दावेदार हैं। पलामू के राजनीतिक गलियारे में यह खबर चर्चा का विषय बन गया है।

प्रताड़ित करने का आरोप

युवती ने बताया कि कॉलेज में Joining के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे कॉलेज से निकाल दिया गया। उसने बताया कि दोनों भाई उसे Whatsapp पर देर रात मैसेज और कॉल कर अमर्यादित बात करने की कोशिश करते हैं।

आरोप को बताया निराधार

धनंजय त्रिपाठी (Dhananjay Tripathi) से इस मामले में जब पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए इसके पीछे किसी राजनीतिक पार्टी या राजनीतिक व्यक्ति का हाथ बताया।

उन्होंने बताया कि कॉलेज में 3 माह के कार्यकाल के दौरान युवती का यहां के कर्मियों के साथ व्यवहार ठीक नहीं था। इस कारण उसे कॉलेज से निकाल दिया गया।

Share This Article