कोडरमा में मारपीट के बाद नाना और नाती को किया अगवा, पुलिस ने तत्काल…

सूचना के उपरांत जब मैं पहुचा तो स्थानीय लोगो से सूचना मिली कि उपरोक्त सभी लोग मेरे पिता और भांजे को मारपीट कर घायल कर दिए व अपने पिकअप गाड़ी पर सवार कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र से नाना और नाती का अपहरण (Grandfather and Grandson Kidnapping) कर लिया गया है। इस बाबत बड़की धमराय निवासी मितालाल महतो ने डैम ओपी थाना में आवेदन देकर अपने पिता व भांजा के साथ मारपीट कर अपहरण करने को लेकर आवेदन दिया है।

दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि मंगलवार को मैं अपने कोचिंग गीतांजलि में पढ़ा रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि मेरे पिता बिलास महतो (55 ) और मेरे भांजे नीतीश कुमार ( 17 ) के साथ DVC बाजार के पश्चिम दिशा में मेरे मामा भिखारी प्रसाद ( 45 ), जय महतो (25 ), चंदन कुमार ( 22 ), कुंदन कुमार ( 18 ) सभी के पिता भिखारी प्रसाद साकिन कांटी, डैम ओपी, थाना जयनगर मेरे पिता और भांजे को लाठी, डंडे व धारदार हथियार से बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं।

पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी

सूचना के उपरांत जब मैं पहुचा तो स्थानीय लोगो से सूचना मिली कि उपरोक्त सभी लोग मेरे पिता और भांजे को मारपीट (Beating) कर घायल कर दिए व अपने पिकअप गाड़ी पर सवार कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।

मुझे संदेह है कि वे उनकी हत्या कर सकते हैं। वहीं इस मामले में एक युवक व एक महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना में प्रयुक्त एक सवारी गाड़ी व एक बाइक की भी बरामदगी हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।

Share This Article