Latest Newsझारखंडजसीडीह रेलवे स्टेशन संबंधी जमीन देने पर सरकार ने मांगा और समय,...

जसीडीह रेलवे स्टेशन संबंधी जमीन देने पर सरकार ने मांगा और समय, झारखंड हाई कोर्ट में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड हाई कोर्ट में देवघर स्थित जसीडीह रेलवे स्टेशन के दक्षिणी इलाके में एंट्री पॉइंट नंबर (Entry Point Number) दो के लिए जमीन देने का आग्रह करने वाली सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) की जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई।

मामले में कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से जवाब दायर नहीं होने पर अतिरिक्त समय देने की मांग की गई, जिस पर कोर्ट ने तीन सप्ताह का समय प्रदान किया। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई।

अधिवक्ता शिवानी जालूका ने पैरवी की

पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि राज्य सरकार ने पहले जसीडीह स्टेशन के दक्षिणी Entry Point नंबर दो के लिए जमीन देने की बात स्वीकारी थी। अब सरकार की ओर से इस जमीन के लिए 57 करोड़ रुपये की मांग की जा रही है।

याचिकाकर्ता का कहना था कि जसीडीह रेलवे स्टेशन के दक्षिणी इलाके में एंट्री पॉइंट नंबर दो बनने से देवघर में बाबा बैजनाथ धाम (Baba Baijnath Dham) में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिवानी जालूका ने पैरवी की। मामले में अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...