गढ़वा में टेंपो पलटा, 6 सवारी घायल

प्राथमिक उपचार के बाद पुनीता देवी की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: भवनाथपुर-श्रीबंशीधर मुख्य पथ पर प्रखंड कार्यालय (Block office on Bhavnathpur-Shribanshidhar main road) के पास स्थित कर्पूरी गेट के निकट एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया।

इस घटना में टेंपो में सवार 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

घटना में शामिल लोग

घायलों में खरौंधी थाना क्षेत्र के बैतरा निवासी कैलाश राम (60), कबूतरी देवी (45), डोमन राम (75), प्रेमचंद राम (46), पुनीता देवी (27) के अलावा कैलान के बहेरवाखाड़ी निवासी चमेली देवी और गीता देवी (25) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पुनीता देवी की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सभी लोग टेंपो पर सवार होकर खरौंधी थाना के बैतरा गांव से श्रीबंशीधर नगर कोर्ट में जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे थे।

उसी क्रम में ये घटना घटी। पुलिस घटना की जानकारी पाकर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया।

Share This Article