रायपुर के सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

इस बार हमारी कांग्रेस की सरकार ने किसानों, बेरोजगारों महिलाओं, मजदूरों समेत सभी वर्ग के हित में काम किया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Raipur Assembly seat: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिल सकती है, वहीं भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। कुछ देर में ही इस परिणाम सामने आ जायेंगे। रायपुर के सातों सीटों पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है।

धनेंद्र साहू ने EVM पर उठाए सवाल

रायपुर के अभनपुर कांग्रेस उम्मीदवार धनेंद्र साहू ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके के नतीजे आए है, वह बिलकुल भी विश्वशनीय नहीं है। इस बार हमारी कांग्रेस की सरकार ने किसानों, बेरोजगारों महिलाओं, मजदूरों समेत सभी वर्ग के हित में काम किया है।

उन्होंने कहा कि अवश्य ही EVM मशीन में छेड़खानी की गई है, उन्होंने इसकी आशंका जताई है।

Share This Article