धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह के मर्डर पर हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, जेल IG को…

अदालत की ओर से इस मामले को मंगलवार को है सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर दी गई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Aman Singh Murder Case: झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह के मर्डर मामले (Aman Singh Murder Case) में स्वत: संज्ञान लेते हुए जेल IG को मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है।

अदालत की ओर से इस मामले को मंगलवार को है सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर दी गई है।

चीफ जस्टिस की बेंच में होगी सुनवाई

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच में इस मामले की सुनवाई होगी।

सोमवार को राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश (Piyush Chitresh) ने अदालत को बताया कि सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT गठित की है।

वरीय अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर जा कर जांच कर रही है।

Share This Article