Homeझारखंडकांग्रेस नेता धीरज साहू के 9 ठिकानों पर रेड की प्रक्रिया समाप्त,...

कांग्रेस नेता धीरज साहू के 9 ठिकानों पर रेड की प्रक्रिया समाप्त, 350 करोड़ कैश…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Dheeraj Sahu: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 9 ठिकानों पर कांग्रेस नेता धीरज साहू (Dheeraj Sahu) के खिलाफ आयकर (IT) की रेड (IT Raid) की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। सिर्फ रांची स्थित आवास पर टीम की कार्रवाई चल रही है।

वहीं, ओडिशा में मिले नोटों की गिनती रविवार को देर रात पूरी हो गई। कुल 354 करोड़ रुपए मिले हैं। यह देश के इतिहास में सबसे बड़ी रिकवरी है। बता दें कि साहू ग्रुप पर टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की छापेमारी छह दिसंबर से चल रही है।

शनिवार रात 9 बजे गिनती खत्म हो गई

बोलांगीर स्टेट बैंक में गिनती करा रहे बैंक के रीजनल हेड भगत बेहेरा (Bhagat Behera) ने रविवार की देर रात कहा कि 176 बैग की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 305 करोड़ कैश मिला है। वहीं, टिटलागढ़ में साहू ब्रदर्स के पार्टनर दीपक साहू व संजय साहू के आवास से 11 करोड़, संबलपुर में बलदेव साहू संस एंड ग्रुप कंपनीज की शराब भट्टी से 37.50 करोड़ रुपए मिले हैं।

इन नोटों की गिनती संबलपुर स्टेट बैंक (Sambalpur State Bank) में चल रही थी। शनिवार रात 9 बजे गिनती खत्म हो गई थी। संभावना है कि सोमवार को आयकर विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...