सशक्त भाजपा से ही बनेगा सशक्त भारत, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने…

मरांडी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विस्तारकों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश समझ चुका है कि मोदी की गारंटी ही आत्म निर्भर भारत की गारंटी है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Babulal Marandi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने कहा कि सशक्त भाजपा से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। पार्टी के कार्यकर्ता आज आम जनता की आशा और अपेक्षाओं को पूर्ण कराने के महत्वपूर्ण पार्ट हैं।

मोदी की गारंटी ही आत्म निर्भर भारत की गारंटी

मरांडी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विस्तारकों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश समझ चुका है कि मोदी की गारंटी ही आत्म निर्भर भारत की गारंटी है। हमें मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभानी है।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी, सर्व समावेशी और सर्व ग्राह्य भाजपा ही मूल मंत्र है। उन्होंने आगामी लोकसभा में झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर पार्टी की जीत एवं विधानसभा चुनाव में B J P नेतृत्व की मजबूत सरकार के लिए राज्य की युवा शक्ति को, नव मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया।

Share This Article