Homeझारखंडसर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बरामद किए दो IED, बड़ी...

सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बरामद किए दो IED, बड़ी साजिश नाकाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chaibasa Police Search Operation : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटातोरब और चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन (Search Operation) के दौरान दो IED Bomb बरामद किया गया है। बरामद IED में 10 किलो का एक और पांच किलो का एक शामिल है।

नक्सलियों के खात्मे तक अभियान जारी रहेगा

SP आशुतोष शेखर ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों के जरिये लगाये गये दो IED बरामद किया गया है। दोनों IED को Diffuse कर दिया गया है। SP ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

इसी सूचना पर गत 10 अक्टूबर से पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं CRPF 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 07 बटालियन, 26 बटालियन की टीम लगातार अभियान चला रही है। नक्सलियों के खात्मे तक अभियान जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि गत 18 दिसंबर को भी जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र से तीन IED बम बरामद किए गए थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...