हजारीबाग में मां बेटी को झपटमार गिरोह ने किया घायल, बैग छिनने के दौरान…

लेकिन बदमाशों को सफलता नहीं मिली। परेशान होकर वे महिला को धक्का देकर फरार हो गए। लेकिन महिला और बच्ची दोनों घायल हो गए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Snatching Gang: सदर थाना अंतर्गत सुरेश कॉलोनी मोड़ के पास बीते शाम साढ़े छह बजे संत कोलंबस कॉलेज के पास अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक डॉ विनोद (Ultrasound Center Director Dr. Vinod) के पास ड्यूटी कर वापस लौट रही महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने गले में टंगे पर्स का छिनने का प्रयास किया। इस दौरान घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए।

आधे घंटे तक बेहोश रही महिला

लेकिन बदमाशों को सफलता नहीं मिली। परेशान होकर वे महिला को धक्का देकर फरार हो गए। लेकिन महिला और बच्ची दोनों घायल हो गए। आधे घंटे तक महिला बेहोश रही और बच्ची रोती रही।

जिसके बाद एक एक टोटो चालक ने मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वह DC नजारत ऑफिस के अनूप कुमार की बहन बताई जाती है।

Share This Article