झारखंड में पिकनिक मनाने निकले छह युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया स्थित साईं मंदिर गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Accident News: बिष्टुपुर थाना (Bistupur Police Station) अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया स्थित साईं मंदिर गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार कार (High Speed) पेड़ से टकरा गई।

घटना में कार में सवार छह लोगों की मौत (Death) हो गई। कार इतनी गति में थी कि पहले कार साइड के डिवाइडर में टकराते हुए लोहे के पोल में फिर पेड़ में जा टकराई।

हादसे में वहां लगा लोहे के बिजली का पोल भी टूट गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

6 की हुई मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला। कार में कुल आठ लोग सवार थे। जिसमें पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि एक की MGM अस्पताल में मौत हुई। वहीं बाकी के घायल TMH में भर्ती है। मृतकों में आदित्यपुर बाबाकुटी निवासी मोनू महतो, हेमंत सिंह, सूरज, टिट्टू, छोटू यादव और एक अन्य शामिल है। वहीं घायलों में हर्ष झा और रवि शंकर झा शामिल है।

Share This Article