रांची में मारपीट में घायल युवक की RIMS में मौत

चचकोपी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। युवक की पहचान अफरोज अंसारी (26) के रूप में हुई है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: चचकोपी गांव में आपसी विवाद (Mutual Dispute) में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। युवक की पहचान अफरोज अंसारी (26) के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे RIMS में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

मृतक के पिता मुदीन अंसारी ने बीते शाम बेड़ो थाना में चचकोपी गांव निवासी तीन लोगों कुदरत अंसारी, फरीद अंसारी और अरबाज अंसारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जिसमें बताया कि 31 दिसंबर को तीनों ने अफरोज अंसारी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल (Injured) दिया। घटना के बाद उसे मांडर रेफरल अस्पताल ले गए थे, जहां से डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़िलहाल बेड़ो पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article