नहीं रही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन, अस्पताल में इलाज के दौरान…

Amit Shah Elder Sister is No More: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बड़ी बहन (Elder Sister) राजूबेन नहीं रहीं। सोमवार को मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में याद के दौरान उनका निधन हो गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amit Shah Elder Sister is No More: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बड़ी बहन (Elder Sister) राजूबेन नहीं रहीं। सोमवार को मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में याद के दौरान उनका निधन हो गया।

राजूबेन का कुछ महीने पहले फेफड़े के ट्रांसप्लांट (Lung Transplant) हुआ था और उसके बाद वह मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट थीं। इस घटना के बाद अमित शाह ने गुजरात में होने वाले दो पब्लिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।

भाजपा के एक नेता ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि अपनी बड़ी बहन की मृत्यु के बाद अमित शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। अमित शाह को आज गुजरात में दो सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेना था।

एक कार्यक्रम बनासकांठा जिले के देवदार में बनास डेयरी में और दूसरा गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में था। अमित शाह का बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं और उत्पादों को लॉन्च करने और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम था।

अब वह इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।

Share This Article