Homeझारखंडबाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति दाखिल कर दूसरी रिट,...

बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति दाखिल कर दूसरी रिट, झारखंड हाई कोर्ट ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के कार्यक्रम मामले में बुधवार को सुनवाई हुई।

इस सुनवाई में झारखंड के मुख्य सचिव और DGP Virtual Mode में हाजिर हुए। सुनवाई के दौरान पूरे मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने श्री हनुमंत कथा आयोजन समिति को दोबारा याचिका दायर करने को कहा।

साथ ही दोनों अधिकारियों से हाई कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी है। हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई हुई।

दोपहर 12 बजे तक याचिका दाखिल करने का समय

धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम 10 से 15 फरवरी के बीच पलामू में तय था। बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद यह कार्यक्रम लगभग रद्द माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने पहले बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम रद्द कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन के फैसले को चुनौती दी गई है।

प्रशासन की ओर से हाई कोर्ट में बताया गया कि कार्यक्रम में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की बात कही जा रही है। इतनी बड़ी भीड़ के लिए CCTV, पार्किंग, शौचालय उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती होगी।

प्रशासन का पक्ष सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आयोजन समिति से कहा कि यदि आप कार्यक्रम की अनुमति के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं की मांग कर रहे हैं तो पूरी सूची के साथ नई याचिका दाखिल करें। हाई कोर्ट ने गुरुवार दोपहर 12 बजे तक याचिका दाखिल करने का समय दिया है।

पलामू में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को लेकर श्री हनुमंत कथा आयोजन समिति हाई कोर्ट गयी है। आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह में बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम पलामू के खनवा में आयोजित होना था।

शुरुआत में जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी थी। बाद में पर्यावरण को नुकसान का हवाला देते हुए अनुमति रद्द कर दी गई। बाद में आयोजन समिति ने कार्यक्रम स्थल बदलकर चैनपुर के ओडनार कर दिया, जहां बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम 10 से 15 फरवरी तक निर्धारित किया गया।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...