रांची के मोराबादी मैदान में सचिव दुर्गा शंकर मिश्र साइकल चलाते दिखे

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शनिवार को सुबह-सुबह मोराबादी मैदान में साइकिलिंग की।

उन्होंने रांची स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित पब्लिक बायसायकिल शेयरिंग सिस्टम के तहत साइकिल डॉक स्टेशन से साइकिल ली और मोराबादी मैदान का दो चक्कर लगाया।

उन्होंने साइकिल सेवा को और बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि साइकिल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।

इस मौके पर रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार, रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सीईओ अमित कुमार, स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार, नंद कुमार, नगर निगम के उप नगर आयुक्त शंकर यादव सहित रांची नगर निगम के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article