पटना के वायु स्टेशन से आए सार्जेंट ने की DC से मुलाकात, अग्निवीरों की भर्ती की…

पलामू जिले के DC शशि रंजन से शनिवार को उनके कार्यालय में पटना के वायुसेना स्टेशन (Air Force station) से आए चयन अधिकारी सार्जेंट प्रदीप सिंह, सार्जेंट हिमांशु व सार्जेंट जीएस नेगी ने मुलाकात की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Agniveer Recruitment: पलामू जिले के DC शशि रंजन से शनिवार को उनके कार्यालय में पटना के वायुसेना स्टेशन (Air Force station) से आए चयन अधिकारी सार्जेंट प्रदीप सिंह, सार्जेंट हिमांशु व सार्जेंट जीएस नेगी ने मुलाकात की।

तीनों अधिकारियों ने उपायुक्त को एयरफोर्स में 17 जनवरी से प्रारंभ हुए अग्निवीर भर्ती (Agniveer Recruitment) के बारे में अवगत कराया।

साथ ही उन्होंने उपायुक्त से इस भर्ती प्रक्रिया का जिले में अधिकाधिक व योग्य छात्रों के बीच प्रचार-प्रसार करने के लिए सहयोग की अपील की।

इस पर DC ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग करने के लिए निर्देशित किया।

DC शशि रंजन ने कहा कि जिले के वैसे युवा जो Air Force में जाने की इच्छा रखते हैं, उन सभी के लिए यह सुनहरा अवसर है। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 17 जनवरी से शुरू है। 6 फरवरी को रात 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Share This Article