Homeझारखंडनाबालिग छात्रा ने फंदे पर झूलकर किया सुसाइड, किराए के घर में...

नाबालिग छात्रा ने फंदे पर झूलकर किया सुसाइड, किराए के घर में करती थी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi News: राजधानी रांची में सुखदेवनगर थाना (Sukhdevnagar Police station) क्षेत्र के इरगू टोली की एक नाबालिग छात्रा ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की Dead Body उसके कमरे से बरामद की गई।

मृतक छात्रा का नाम लक्ष्मी कुमारी(17) है और वह मूलरूप से गुमला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के चापा टोली गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में वह इरगू टोली में किराए का मकान लेकर रहती थी और पढ़ाई करती थी।

महेश बड़ाईक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी पढ़ने Ranchi आई थी। बीती शाम 7 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बहन लक्ष्मी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह रांची पहुंचे।

बताया जा रहा है कि छात्रा शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। शाम में जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो आसपास के रहने वाले लोगों ने उसे आवाज लगाया। मगर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोला गया तो देखा कि लक्ष्मी पंखा में फंदा के सहारे झूल रही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सुखदेवनगर पुलिस (Sukhdevnagar Police) मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और Post mortem के लिए RIMS भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...