… और अंततः शहर से स्कूटी चोरी करने वाली मां-बेटी को पुलिस ने कर लिया अरेस्ट

स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस की सक्रियता ने ठीक समय पर सफलता पा ली। झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने स्कूटी चोरी (Scooty Theif) करने वाली मां और बेटी को अरेस्ट कर लिया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mother and Daughter Stole Scooter: स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस की सक्रियता ने ठीक समय पर सफलता पा ली। झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने स्कूटी चोरी (Scooty Theif) करने वाली मां और बेटी को अरेस्ट कर लिया है।

गिरफ्तार दोनों महिलाएं शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से वाहन चोरी करती थीं।

चोरी की स्कूटी बरामद

पुलिस ने दोनों के पास चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। आरोपियों में पूनम देवी और उसकी पुत्री अन्नू कुमारी शामिल हैं। दोनों रातू थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से एक स्कूटी की चोरी हुई थी। मामले में सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दर्ज प्राथमिकी (FIR) के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस ने फुटेज निकाला। पाया कि दो महिला स्कूटी का लॉक खोलकर ले जाती हुई दिखीं।

इसके बाद पुलिस की टीम दोनों महिलाओं की तलाश में जुट गई। गुप्तचरों की मदद से पुलिस ने दोनों महिलाओं का पता लगाया और रातू के चटकपुर में छापेमारी कर मंगलवार को दबोच लिया।

 

Share This Article