Homeझारखंडझारखंड में लोगों के लिए अभी आफत बनी है शीतलहर, चंद दिनों...

झारखंड में लोगों के लिए अभी आफत बनी है शीतलहर, चंद दिनों में चढ़ेगा पारा, फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Winter in Jharkhand: राज्य भर में शीतलहर (Cold Wave) झेल रहे लोगों को आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

सप्ताह के पहले तीन दिन तक अधिकतम तापमान (Temperature) सामान्य से कम रहने का अनुमान है, जबकि इसके बाद झाखंड के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच जाने का अनुमान है।

IMD रांची का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक, झारखंड का मौसम अगले 15 दिन तक शुष्क रहेगा। दूसरे सप्ताह यानी 2 फरवरी से 8 फरवरी तक तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 26 जनवरी से एक फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य रह सकता है. इस सप्ताह के दौरान झारखंड का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 6 से 16 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है. वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 2 फरवरी से 8 फरवरी के बीच राज्य के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

spot_img

Latest articles

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

झारखंड विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया खास निर्देश

SP Gave Special Instructions to the Soldiers: 5 दिसंबर से शुरू होने वाले झारखंड...

खबरें और भी हैं...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...