बिहार में ठंड चाहे जितनी हो, सियासत का पारा तो हाई है भाई, CM नीतीश के आवास…

बिहार (Bihar) का मौसम भले ठंडा हो, लेकिन, सियासत का तापमान चढ़ा हुआ है। तमाम राजनीतिक हलचल के बीच गुरुवार को दोपहर के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Political News: बिहार (Bihar) का मौसम भले ठंडा हो, लेकिन, सियासत का तापमान चढ़ा हुआ है। तमाम राजनीतिक हलचल के बीच गुरुवार को दोपहर के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। CM आवास में नीतीश कुमार ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दिल्ली रवाना हो गए

हालांकि, बैठक में क्या बात हुई, इसकी जानकारी किसी नेता ने मीडिया को नहीं दी।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर वे दिल्ली (Delhi) गए हैं और रात को पार्टी के बड़े नेताओं से मिलेंगे।

सबसे गौर करने वाली बात यह है कि जिस फ्लाइट से चौधरी गए हैं, उसी फ्लाइट से JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी (K C Tyagi) भी दिल्ली रवाना हुए हैं।

Share This Article