पटना में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मारी

पटना के रामकृष्ण नगर में घर के बाहर फोन पर बात कर रहे शुभम कुमार को बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस जांच में जुटी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ में हुई। अधिकारियों के अनुसार, शुभम कुमार अपने घर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। पटना सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने बताया, ‘‘मंगलवार देर रात सूचना मिली कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है।’’ घटना के बाद कुमार को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में सहायता के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत प्राप्त होने के बाद इस मामले में जांच शुरू की जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।