
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि हाल में आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित जिलों में क्षतिग्रस्त संपत्तियों की मरम्मत और लोगों के पुनर्वास के लिए कम से कम 1,000 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुनर्वास प्रक्रिया में पूरी मदद का आश्वासन दिया है।

