
पटना : बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर साझा किए गए पत्र में कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण की मौजूदा प्रक्रिया को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, विशेषतौर पर उर्दू, अरबी तथा फारसी विषयों के शिक्षकों के संबंध में कई आपत्तियां सामने आई हैं।

