झारखंड में अब धीरे-धीरे विदा हो रहा जाड़ा, चंद दिनों में मिलेगी राहत, बढ़ेगा टेंपरेचर…

झारखंड (Jharkhand) में धीरे-धीरे अब ठंड उतार पर है। मौसम केंद्र के अनुसार, चंद दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। तापमान धीरे-धीरे चढ़ेगा। 28 से 31 जनवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में दो से 4 डिग्री सेसि तक की वृद्धि हो सकती है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather : झारखंड (Jharkhand) में धीरे-धीरे अब ठंड उतार पर है। मौसम केंद्र के अनुसार, चंद दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। तापमान धीरे-धीरे चढ़ेगा। 28 से 31 जनवरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में दो से 4 डिग्री सेसि तक की वृद्धि हो सकती है।

हवा की गति धीमी होने पर धूप में तीखापन भी आ सकता है। राजधानी का अधिकतम तापमान 31 जनवरी तक 25 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह में कहीं-कहीं हल्का कोहरा (Fog) छाया रह सकता है। अभी बारिश के आसार नहीं है।

राजधानी का अधिकतम तापमान एक दिन में तीन डिग्री के करीब बढ़ा। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री था।

 

Share This Article