पूर्व CM हेमंत सोरेन पर लगे आरोपों पर से जल्द हटेगा पर्दा, सुदेश महतो ने…

AJSU पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर जो आरोप लगे हैं अब उन आरोपों के सामने आने का दौर आ गया है। जल्द ही आरोपों से पर्दा हटेगा।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sudesh Mahato on Former CM: AJSU पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर जो आरोप लगे हैं अब उन आरोपों के सामने आने का दौर आ गया है। जल्द ही आरोपों से पर्दा हटेगा।

सरकार और शासन में भयमुक्त अराजकता का पटाक्षेप होना तय है। जनादेश पाना और सत्ता में आना एक बात है। आज राज्य में अराजकता का माहौल है। सरकार अपने वादे से इतर भ्रष्ट इरादे दिखा रही है।

राज्य और राज्यवासियों के प्रति समर्पण नहीं होने के वजह से अकसर निर्णय गलत हो जाते हैं। महतो ने ये बातें गुरुवार को रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही।

जनता की सेवा करने का मंच आजसू पार्टी देगी

मिलन समारोह के दौरान पार्टी नेता मो. जुबेर अलाम के नेतृत्व में JMM नेता डॉ. पार्थ पारितोष और उनकी टीम समेत हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र के कई डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए Sudesh Mahato ने कहा कि युवा बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। आप सभी को जनता की सेवा करने का मंच आजसू पार्टी देगी। आपके काम एवं विचार को यहां महत्व और सम्मान मिलेगा।

सुदेश द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले डॉ. पार्थ पारितोष ने कहा कि Sudesh जी द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा राज्य के विकास को लेकर उनके विचारों से प्रभावित होकर AJSU में अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हो रहा हूं। पार्टी में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।

इससे पूर्व मैं JMM में संयुक्त सचिव था। राज्य में जगह जगह पर जाकर लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने का काम किया था, लेकिन इन कामों को JMM ने तरजीह नहीं दी।

Share This Article