Homeझारखंडराहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में हुई सुनवाई, हाई...

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में हुई सुनवाई, हाई कोर्ट ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Defamation Case Against Rahul Gandhi: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि (Defamation) के एक मामले में सुनवाई हुई।

न्यायाधीश अंबुज नाथ की कोर्ट में प्रतिवादी नवीन झा की ओर से बहस पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने प्रतिवादी नवीन झा को लिखित बहस प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

मामले में लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड आ चुका है

कोर्ट के आदेश के आलोक में मामले में Lower Court का रिकॉर्ड आ चुका है। नवीन झा की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता कुमार हर्ष एवं अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा। Rahul Gandhi की ओर से अधिवक्ता दीपांकर ने पैरवी की।

2018 में दिल्ली में Congress अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक हत्यारा सिर्फ भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में नहीं।

अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से राहुल गांधी की इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद BJP नेता नवीन झा ने निचली अदालत में एक याचिका दायर की थी और बाद में मामला हाई कोर्ट पहुंचा।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...