रूस ने किया दावा, यूक्रेन के इस शहर पर किया कंप्लीट कंट्रोल, 32 वर्ग KM क्षेत्र…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Russia’s Control Over Ukrainian City: रूस ने यूक्रेन के अवदिव्का (Avdivka) शहर पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में इस क्षेत्र में यूक्रेन ने 1500 से अधिक अपने सैनिक खोए हैं। रूस ने लगभग 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र अपने कब्जे में ले लिया है।

अमेरिकी समाचार पत्र The New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, इस संघर्ष में यूक्रेन की सेना को अवदिव्का शहर से पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने अवदिव्का शहर पर नियंत्रण की पुष्टि की है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस विजय के लिए अपने सैनिकों की प्रशंसा की है।

The New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल Andrey Mordvichev के नेतृत्व में सैनिकों ने यह सफलता हासिल की है।

अवदिव्का में यूक्रेनी झंडे को हटाकर रूसी झंडा लगा दिया गया है। मई 2023 में बखमुत शहर पर कब्जे के बाद अवदिव्का का पतन रूस के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Share This Article