‘Article 370’ फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस प्रिया मणि ने खरीदी मर्सिडीज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Article 370 : साउथ की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मणि (Actress Priya Mani) इन दिनों अपनी फिल्म ‘Article 370’ को लेकर चर्चा में हैं। यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म फिलहाल Box Office पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Actress Priya Mani

यह फिल्म कश्मीर से ‘Article 370’ हटाने के ऐतिहासिक फैसले की कहानी पर बनी है। इस फिल्म में प्रिया मणि ने PMO ऑफिस में सेक्रेटरी की भूमिका निभाई है। उनके रोल की हर जगह सराहना हो रही है।

फिल्म ‘Article 370 ‘ के सुपरहिट होने के बाद अब प्रिया मणि ने एक खुशखबरी दी है। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रिया मणि ने Mercedes कार खरीदी है।

Actress Priya Mani

प्रिया मणि ने 74 लाख रुपये की कीमत की सफेद रंग की मर्सिडीज बेंजजीएलसी नई कार खरीदी है। Mercedes दुनिया की महंगी कारों में से एक है।

वहीं ‘आर्टिकल 370’ से पहले प्रिया मणि शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार ने सभी का ध्यान खींचा। प्रिया मणि ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह ”फैमिली मैन” सीरीज में भी अहम भूमिका में नजर आई थीं।

Share This Article