Homeझारखंडपेपर लीक मामले पर बजट सेशन के तीसरे दिन भी जमकर हंगामा,...

पेपर लीक मामले पर बजट सेशन के तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, CBI जांच…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Budget Session 3rd Day: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) परीक्षा पेपर लीक को लेकर राज्य विधानसभा में मंगलवार को बजट सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा हुआ।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने इसकी CBI जांच की मांग को लेकर सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही BJP विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गये। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि यह आखिरी बजट सत्र (Budget Session) है। पहले दिन से युवाओं के लिए हम सब पेपर लीक की जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार इस पर गंभीर नहीं है। JSSC-CGL का मामला युवाओं के भविष्य से जुड़ा है।

सरकार इस मामले की लीपापोती में जुटी है। सरकार पेपर लीक कराने के मामले में संलिप्त है। राज्य के युवा सब समझ रहे हैं।

भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने कहा कि पूरा राज्य जानना चाहता है कि अलग झारखंड बनने के बाद भाजपा के शासन काल में JPSC घोटाला हुआ, उसकी जांच CBI से कराई गई थी, उसका हश्र क्या हुआ?

विनोद सिंह ने कहा कि अगर सरकारों का संरक्षण नहीं हो, तो ऐसे मामलों की जांच के लिए एक दरोगा ही काफी है। ये मामला गंभीर है। इसकी जांच शीघ्र पूरी होनी चाहिए।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...