प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर सियासी गलियारे में चर्चा तेज, रायबरेली की बजाय…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Priyanka Gandhi in Election: अभी तक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कोई चुनाव नहीं लड़ा है। इस बार उनके चुनाव लड़ने की चर्चा राजनीतिक गलियारे में तेज हो गई है।

लोकसभा का चुनाव Priyanka Gandhi रायबरेली की बजाय दमन और दीव से लड़ सकती हैं। यह बड़ा दावा दमन और दीव के Congress अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है। उनका कहना है कि संभव है कि प्रियंका गांधी केंद्र शासित प्रदेश से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

केतन ने कहा कि पार्टी हाई कमांड ने उनसे इसको लेकर आंकड़े जुटाने को कहा है। उन्होंने कहा ‎कि प्रियंका गांधी दमन और दीव से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने के प्रस्ताव का स्वागत करता हूं।

केतन पटेल ने कहा ‎कि हाई कमांड ने हमें आंकड़े जुटाने की जिम्मेदारी दी है। यहां प्रियंका जी के आने से पूरे दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र को लाभ मिलेगा।

बता दें ‎कि दक्षिण गुजरात पहले से भी हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहा है। पटेल ने कहा कि आंकड़े जुटाने से मतलब यहां कि जमीनी हकीकत, वोटरों की पसंद और पिछले प्रदर्शन से संबंधि जानकारी पार्टी नेतृत्व को देना है।

जानकारों ने बताया ‎कि इस बार गांधी परिवार का ही सदस्य पारंपरिक रायबरेली सीट से चुनाव में उतर सकता है। इस बार सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया था।

वहीं BJP ने आगामी चुनाव के लिए पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। BJJP ने 195 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है जिसमें से एक पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। PM मोदी खुद एक बार फिर से अपने चुनावी क्षेत्र वाराणसी से ही मैदान में होंगे।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच गई है। वहीं कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर काम कर रही है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। UP में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। दोनों के बीच सीट शेयरिंग की डील भी फाइनल हो गई है।

हालांकि कांग्रेस ने कहीं से भी अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। ऐसा समझा जा रहा है कि जल्द ही Congress और साथ में ‘इंडिया’ गठबंधन की पहली लिस्ट जारी होने वाली है।

Share This Article