हेमंत सोरेन की हिरासत अवधि 21 मार्च तक बढ़ाई गई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Land Scam: जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को ED के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में हुई।

कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि 21 मार्च तक बढ़ा दी है। अब दोनों आरोपितों की अगली पेशी कोर्ट में 21 मार्च को होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren को ED ने 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जबकि भानु को 12 दिनों रिमांड लेकर पूछताछ की गई थी।

इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया गया था। ED ने इस मामले में ECIR 6/2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। इस मामले में भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन एवं अज्ञात अन्य को आरोपित बनाया गया है।

Share This Article