पश्चिमी सिंंहभूम में जवानों ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Soldiers Destroyed Naxalite Camp: जिले के टोन्टो (Tonto) थाना क्षेत्र के जिम्की और ईकीर के बीच जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया।

गुरुवार को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक पुराने अस्थायी नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया गया।

इस कैंप में 95 लोगों की रुकने की व्यवस्था थी जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही Naxalite Camp से विस्फोटक समेत दैनिक उपयोग में आने वाले सामग्री को बरामद किया।

नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

इसको लेकर जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।

Share This Article