पलामू के डॉक्टर रहमान किडनैप का मास्टरमाइंड दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू ससुराल से गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Doctor Kidnap Case: झोला छाप डॉक्टर मो. फिरोज खान उर्फ रहमान अपहरणकांड (Kidnapping Case) के Mastermind दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जिले के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से पकड़ा गया।

घटना के बाद से आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा फिर रहा था। उसने अपने ससुराल में शरण ले रखी थी। गुप्त सूचना पर Hussainabad पुलिस ने छापामारी कर दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अपहरणकांड में इस्तेमाल स्वीफ्ट कार (जेएच 01 एम 1212) को भी बरामद किया है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है।

26 फरवरी की शाम पेट दर्द से पीड़ित मरीज का इलाज कराने के बहाने डा. रहमान को क्लीनिक से बाहर बुलाकर अपहरण कर लिया गया था।

इस घटना में शामिल तीन आरोपियों प्रिंस कुमार सिंह उर्फ चिकू सिंह, चंदन कुमार सिंह एवं अभय कुमार सिंह उर्फ मिकू को गिरफ्तार कर एक मार्च को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस घटना को आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने अंजाम दिया था।

SP ने जानकारी दी कि Hussainabad के वार्ड नंबर 9 राजटोली के मो. फिरोज खान उर्फ डा. रहमान खान अपहरणकांड के तीन दिन बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं इस कांड का उदभेदन भी किया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई थी।

इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि कांड का चौथा और मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू अपने ससुराल तरहसी में शरण ले रखा है। डाक्टर का अपहरण करने के बाद उसे दिग्विजय सिंह के मेदिनीनगर के Housing Colony स्थित किराये के मकान पर रखा गया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपित ने अपहरणकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल Swift Car बरामद की गयी।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। दिग्विजय के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाना में एक मामला दर्ज है। डाक्टर अपहरणकांड में नाज परवीण ने मामला दर्ज कराया था।

Share This Article