Homeबिहारनारी शक्ति व बिहार की बेटी पर सम्राट चौधरी का बयान भाजपा...

नारी शक्ति व बिहार की बेटी पर सम्राट चौधरी का बयान भाजपा का चरित्र, तेजस्वी ने…

Published on

spot_img

Samrat Chaudhary’s statement on Women Power: राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए मर्यादा का तार-तार होना आज के दौर में आश्चर्यजनक नहीं है। बिहार में किड़नी पर सियासत शुरू हो गई है।

सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा नारी शक्ति और बिहार की बेटी पर दिए गए घृणाप्रद बयान BJP के चरित्र को बताता है।

उन्होंने कहा कि बिहार ओछे बयानबाजी करने वालों की धरती नहीं है। ऐसी सोच न तो हमारे संस्कारों में है और न ही बिहार की संस्कृति में है।

वे ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि उपमुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को मातृशक्ति का सम्मान करने की सद्बुद्धि प्राप्त हो। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों से भी आग्रह करता हूं कि वे बेटी वंदना के साथ अपने हर कार्य की शुरुआत करें।

Tejashwi Yadav ने कहा कि बिहार माता सीता की जन्मस्थली है। बिहार बेटियों, माताओं और महिलाओं का सम्मान करने वाली पवित्र धरती है। हमारे संस्कारों और व्यवहार में मातृ-शक्ति का परम महत्व है जिसकी झलक हमारे कार्यों में दिखती है। बेटी वंदना हमारे बिहार की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगी और भटके हुए BJP नेताओं को सही मार्ग पर लाने में मदद करेगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए BJP ने एक भी महिला उम्मीदवार नहीं बनाया है जिससे यह साफ हो गया है कि वे महिला-विरोधी हैं।

हमने पहले ही कहा था कि उनका महिला आरक्षण बिल एक ढोंग था। बिहार की पहचान BJP नहीं है और बिहार ओछे बयानबाजी करने वालों की धरती नहीं है। ऐसे लोगों को जनता खुद सबक सिखाएगी।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...