Homeझारखंडगाड़ी पर "असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री" लिखा बोर्ड लगानेवाले राजू प्रजापति...

गाड़ी पर “असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री” लिखा बोर्ड लगानेवाले राजू प्रजापति पर FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Godda News: गाड़ी पर आपत्तिजनक बोर्ड (Offensive Board) लगाने के मामले में भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में अनुबंध पर कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत राजू कुमार प्रजापति के खिलाफ भवनाथपुर थाना (Bhavnathpur Police Station) में FIR दर्ज की गयी है।

यह FIR गढ़वा के उपायुक्त (DC) शेखर जमुआर के निर्देश पर भवनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने दर्ज करायी है।

“असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री” लिखा बोर्ड लगाया था गाड़ी पर

दरअसल, 29 मार्च को एक दैनिक समाचार पत्र में खबर छपी थी कि भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में अनुबंध पर कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत राजू कुमार प्रजापति ने अपने फोर ह्वीलर (JH-01 FL 4444) पर सामने की तरफ एक आपत्तिजनक बोर्ड लगा रखा है।

एक ओर कार पर ‘जिला प्रशासन, Ranchi on Government Duty’ लिखा हुआ है, वहीं दूसरी ओर बोर्ड पर ‘असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, रांची’ लिखा हुआ है।

इस मामले को उपायुक्त (DC) ने गंभीरता से लिया और भवनाथपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को राजू कुमार प्रजापति के खिलाफ अविलंब FIR दर्ज कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद 29 मार्च को ही भवनाथपुर BDO ने भवनाथपुर थाना में राजू कुमार प्रजापति के खिलाफ FIR (कांड संख्या- 46/24, दिनांक-29.03.2024) दर्ज करायी।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...