बिहार में विपक्षी महागठबंधन में शामिल हुई VIP, राजद कोटे की तीन सीटों पर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Vikassheel Insaan Party: बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) शामिल हो गई है। VIP महागठबंधन में शामिल राजद (RJD) कोटे में आई तीन सीटों पर चुनाव (Election) लड़ेगी।

राजद प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि VIP भी अब महागठबंधन में शामिल है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में पहले ही सीट का बंटवारा हो चुका था। इसके बावजूद राजद VIP को सम्मान देने का काम करेगी।

महागठबंधन में राजद को मिले 26 सीटों में से तीन सीट गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी से VIP अपना उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सभी घटक दल के नेता काम करेंगे।

Share This Article