चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती महिला की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Railway Station Woman Dies : कोडरमा रेलवे स्टेशन (Koderma Railway Station) पर शनिवार को चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरने से महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान नवाडीह (Nawadih) थाना फतेहपुर गया, बिहार निवासी कारू माझी की 47 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 13546 डाउन लगभग 7:40 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंची। ट्रेन खुलने के बाद उक्त महिला ने ट्रेन से उतरने की कोशिश की।

इस दौरान वह ट्रेन से गिर गई। मौके पर Duty में तैनात RPF के आरक्षी अशोक कुमार पासवान, राजेश कुमार ने महिला को उठाकर प्लेटफार्म पर रखा।

साथ ही तुरंत On Duty Doctor को बुलाया व घटना की जानकारी GRP को दी। सूचना पर पहुंचे रेल डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article