अचानक DC और SSP निरीक्षण करने पहुंचे बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल, इसके बाद…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Inspection of Birsa Munda Central Jail : रविवार की देर रात Ranchi के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (Birsa Munda Central Jail) में DC Rahul Sinha और SSP चंदन सिन्हा ने पूरी टीम के साथ औचक मुआयना किया।

इस दौरान जेल (Jail) से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण से पहले जांच अभियान में शामिल लोगों को 16 ग्रुपों में बांट दिया गया। इसके बाद सभी वार्ड, अस्पताल और रसोई की जांच की गई।

इसके अलावा जेल प्रबंधन से कैदियों की मुलाकात का समय और व्यवस्था की जानकारी ली गई।

टीम में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची के राजेश्वर नाथ आलोक, सदर रांची के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, सिटी SP के.वी. रमन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 अरविंद कुमार, रांची सदर DSP संजीव कुमार बेसरा के अलावा रांची के 6 थाना प्रभारी शामिल थे।

इन पदाधिकारियों के साथ 140 पुरुष तथा 20 महिला आरक्षी के साथ साथ जेलर (Jailer) एवं जेल सुपरीटेंडेंट (Superintendent) शामिल थे।

Share This Article