Homeझारखंडझारखंड : छठ पूजा का सामान लेने जा रहे दो सगे भाई...

झारखंड : छठ पूजा का सामान लेने जा रहे दो सगे भाई सड़क दुर्घटना में घायल, रिम्स रेफर

Published on

spot_img

हजारीबाग: जिले के बरही गया रोड स्थित ओल्ड जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में रसोईया धमना निवासी राजू राणा 19 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार और 14 वर्षीय पुत्र परमेश्वर कुमार उर्फ गोलू है।

जानकारी के मुताबिक दोनों भाई बाइक पर सवार होकर छठ पूजा की सामग्री लेने के लिए बरही बाजार आ रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में कंटेनर के अगले हिस्से में बाइक फस गई। दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक ओल्ड जीटी रोड को जाम कर दिया।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। दोनों घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...