14 अप्रैल के बाद झारखंड के मौसम में फिर आएगा टर्न, होगी झमाझम बारिश

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update : पिछले दो-तीन दिनों में झारखंड (Jharkhand) के मौसम (Weather) के मूड में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है।

ऐसा बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुआ है। यह स्थिति 14 अप्रैल तक बनी रहेगी‌। इसके बाद मौसम फिर टर्न लगा और गर्मी का बढ़ना शुरू हो जाएगा।

आज हो सकती है हल्की बारिश

गुरुवार को राजधानी सहित आसपास के इलाके में बादल छाए रहे।

हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह आदि इलाके में हल्की बारिश भी हुई है।

बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने से राजधानी के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड के दक्षिणी व पश्चिमी इलाके में 12 अप्रैल की सुबह मौसम शुष्क रहा, जबकि दोपहर बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है।

गर्जन, वज्रपात व हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

13 से 18 अप्रैल के बीच का मौसम

13 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, जबकि 14 अप्रैल को बादल छाये रहेंगे व कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

15 से 17 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा व अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 18 अप्रैल से एक बार फिर मौसम में बदलाव संभव है।

Share This Article