… और अचानक धमक गए नक्सली, जेसीबी चालक से की मारपीट,मगर पुलिस के पास…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Naxalite Beat JCB Driver : बेरमो अनुमंडल में गुरुवार की रात नक्सल (Naxal) प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की सीधावारा में पुल निर्माण कार्य (Bridge Construction Work)  में लगी JCB के चालक से नक्सलियों (Naxalite) द्वारा पिटाई की बात धीरे-धीरे सामने आई है।

पुलिस तक भी इस बात की सूचना पहुंची है, परंतु रात होने के कारण और किसी द्वारा शिकायत नहीं करने पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी थी।

बताया जाता है कि नक्सलियों की संख्या करीब 8 थी।

नक्सलियों का जत्था हथियारों से लैस होकर पहुंचा और मुंशी को खोजने लगे। वहां उस वक्त JCB का चालक मौजूद था।

नक्सलियों ने उससे मुंशी का पता बताने व मोबाइल नंबर मांगा, पर नहीं मिलने पर चालक की पिटाई कर दी। उसे चेतावनी देकर नक्सली निकल गए। बताया जाता है कि वही किसी स्थानीय भोला छाप डॉक्टर से चालक अपना इलाज कर रहा है।

Share This Article