गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने रक्षा बंधन पर बंधवाई राखी, कहा- भाई-बहन का पवित्र रिश्ता जीवन की वो अनमोल धरोहर

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने रक्षाबंधन पर बहनों रक्षा, चम्पकलता और अर्पिता से राखी बंधवाई। उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते को प्रेम, स्नेह और संबल की अनमोल धरोहर बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर अपनी बड़ी बहनों रक्षा और चम्पकलता तथा छोटी बहन अर्पिता से राखी बंधवाकर उनका स्नेह और आशीर्वाद लिया। भाई-बहन का पवित्र रिश्ता जीवन की वो अनमोल धरोहर है, जो हर पड़ाव पर प्रेम और संबल देती हैं। आप सभी को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।