BJP ने शेर को गिरफ्तार किया है, दहाड़ को नहीं: अखिलेश यादव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ulgulan Justice Maharally: रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के तत्वावधान में उलगुलान न्याय महारैली (Ulgulan Justice Maharally) का आयोजन किया गया।

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यहां के ऐलान हो रहा है कि जो लोग 2014 में आए थे, वे 2024 में यहां से हटाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि BJP लगातार नारा लगा रही है कि इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अखिलेश ने कहा कि ये घबराए हुए लोग हैं। ये हार चुके हैं। हार चुके लोग अन्याय लेकर आए हैं।

जब मैदान में पहलवान हारने लगता है तो हर हथकंडे अपनाता है। कभी-कभी नोंचता है, काटता है।

साथ ही कहा कि BJP ने शेर को गिरफ्तार किया है लेकिन दहाड़ को नहीं। इनके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। किसानों से कहा था कि सत्ता में आएंगे तो किसानों की आय दोगुनी कर देंगे।

Share This Article