झारखंड

शक्ति प्रदर्शन नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प: भगवंत मान

रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के तत्वावधान में उलगुलान न्याय महारैली (Ulgulan Nyay Maharally) का आयोजन किया गया।

Ulgulan Nyay Maharally: रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के तत्वावधान में उलगुलान न्याय महारैली (Ulgulan Nyay Maharally) का आयोजन किया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने कहा कि यह राजनीतिक रैली नहीं। शक्ति प्रदर्शन (Power Performance) भी नहीं।

संविधान, लोकतंत्र को बचाने को संकल्प लेने को आए हैं। सुनीता और कल्पना के पति जेल में हैं। उनका कसूर क्या था। वे बेरोजगारी मिटाना चाहते थे। महिलाओं को मुफ्त में सफर, बिजली देने की बात करते थे।

Arvind Kejriwal, हेमंत सोरेन की खाली कुर्सियां ही BJP की कुर्सियां खाली करवाएंगी। BJP समझती है कि जेल में आवाज डालकर आवाज दबा देंगे। छह महीने बाद संजय सिंह को ED ने कहा कि कोई सबूत नहीं है। ऐसे ही हेमंत सोरेन को कहेंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker