PM मोदी 24 घंटे CCTV से अरविंद केजरीवाल की कर रहे निगरानी, संजय सिंह ने…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AAP leader Sanjay Singh on PM Modi: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार पर अटैक कर कहा कि PM मोदी 24 घंटे CCTV से अरविंद केजरीवाल की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि LG का ऑफिस भी इसी काम में लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रोज तिहाड़ जेल में झाड़ू लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा, आज मैं जो सच बताने जा रहा हूं, यह बात सुनकर सब हैरान हो जाएंगे…तिहाड़ जेल Kejrival के लिए यातना गृह बन गया है। आप को याद होगा कि हिटलर भी अपने विरोधियों के लिए यातना गृह (Torture Chamber) बनाता था। आज वहीं हो रहा है।

आप नेता सिंह ने कहा, तिहाड़ में बंद केजरीवाल पर PMO और LG ऑफिस 24 घंटे निगरानी रख रहा है। PM मोदी लिंक मंगा कर देखते हैं, कि केजरीवाल क्या कर रहे हैं। आखिर इतनी निगरानी क्यों है? क्या देख रहे हैं, क्या देखना चाहते हैं?

केजरीवाल को दवा मिली कि नहीं? खाना मिला कि नहीं? कितना पढ़ रहे हैं? कितना लिख रहे हैं? आप देखना क्या चाहते हैं? आप ये देखना चाहते हैं कि केजरीवाल कितना बीमार हुए, उनका स्वास्थ्य बिगड़ा की नहीं? यह देखना चाहते है कि वह कितना टूटे, कितना मनोबल टूटा। एलजी भी इसी काम में लगे हुए है।

आप के राज्यसभा सांसद ने कहा, केजरीवाल से प्रतियोगिता करना है, तब काम की राजनीति करिए। बनाइए स्कूल और अस्पताल। सड़कें बनाइए… महंगाई कम कीजिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करे।

आप को किसानों, महिलाओं और युवाओं की चिंता करनी चाहिए। लेकिन आप केजरीवाल का मनोबल गिराने की चिंता कर रहे हैं। 24 घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं। आप के इस अत्याचार को पूरा देश देख रहा है। Kejrival जेल में रोज झाड़ू लगा रहे हैं। Kejrival जितना जेल में झाड़ू लगाएंगे, उतना BJP बाहर साफ होगी। पूरे देश से सफाया होगा।

संजय सिंह ने कहा, सारे नियम-कानून तोड़कर जेल में केजरीवाल के CCTV कैमरे का लिंक मंगाकर देख रहे हैं। इसलिए बार-बार दोहराना पड़ता है कि Kejrival के खिलाफ साजिश चल रही है। उनके खिलाफ कोई भी अनहोनी हो सकती है।

Share This Article