नाबालिक को बहला-फुसला कर ले गया युवक, दादा ने युवक के विरुद्ध दर्ज कराया मामला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka Love Affairs : दुमका (Dumka) जिले के काठी कुंड में प्रेम प्रसंग (Love Affairs) में बहला फुसला कर 17 वर्षीय नाबालिग को भगाकर ले जाने मामले में नाबालिग लड़की के दादा ने स्थानीय थाना में युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि लड़की के पिता के देहांत के बाद वे ही उसका भरण पोषण (Maintenance) के साथ ही पढ़ाई भी कराते थे।

कुछ महीनों से देखा की पडोसी के रिस्तेदार पाकुड़िया थाना (Pakuria Police Station) अंतर्गत मोगलाबांध निवासी मोनू पाल लड़की को बहला फुसला रहा था।

जिसके कारण कई बार विवाद भी हुआ था। 31 मार्च देर रात लड़की घर से गायब थी, सुबह घर वालों ने देखा तो उक्त लड़का भी रात को घर से निकल गया था। लड़की के परिवार वालों ने सप्ताह दिन तक रिश्तेदारों के घर जाकर खोजबीन की पर कहीं कुछ पता नहीं चला।

थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार (Tripurari Kumar) ने बताया कि परिजन के लिखित बयान पर धारा 363,ए के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Share This Article