बारात में जा रही बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत 8 लोग घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Road Accident : गढ़वा-भंडरिया मार्ग पर बुधवार की देर रात बारात में जा रही एक बोलेरो दुर्घटनाग्र्रस्त हो गई। दुर्घटना में बोलेरो चालक सहित आठ लोग घायल हो गए।

घायलों में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के झुमरी गांव (Jhumri Village) निवासी हरि सिंह का पुत्र मुख लाल सिंह, उसका भाई शिव कुमार सिंह, स्वर्गीय बरत सिंह का पुत्र बीरबल सिंह, भोजपुर गांव निवासी दुलारचंद गुप्ता का पुत्र अनुज गुप्ता, खरौंधी थाना क्षेत्र के सिसरी गांव निवासी जोखू सिंह का पुत्र श्रवण सिंह, माझिआंव थाना क्षेत्र के रानीताली गांव निवासी स्वर्गीय भिखारी सिंह का पुत्र नान्हु सिंह और उत्तर प्रदेश (UP) के कोण थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव निवासी रामजतन सिंह का पुत्र बिहारी सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करया गया है।

घटना के संबंध में मुखलाल ने बताया कि उनके बेटे की शादी थी। सभी लोग एक Bolero पर सवार होकर वनरसिया गांव बारात जा रहे थे।

इसी दौरान Bhandaria Market से पहले चालक की आंख लग गई। इसके बाद गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। जिससे चालक सहित बोलेरो में सवार 8 लोग घायल हो गए।

Share This Article