देखते ही देखते अचानक फ्लैट में लग गई भयंकर आग, लाखों का सामान जला…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fire in Flat Dhanbad : गुरुवार की देर रात धनबाद (Dhanbad) के भूईंफोड़ स्थित साबलपुर बैंक कॉलोनी रोड में  एक फ्लैट (Flat) में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

तीन मंजिली बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर के एक फ्लैट (Flat) में आग लगी।

बताया जाता है कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बिल्डिंग में आग देख मकान के शीशे पर पत्थर मार कर दूसरे फ्लैट में रहनेवालों को जगाया।

तब जाकर आग लगने की जानकारी हुई।

फ्लैट में रहनेवाले मनोज विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ शादी समारोह (Marriage Ceremony) में शामिल होने झरिया गये थे।

रात 12.10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि घर में आग लग गयी है। वे लोग भागकर धनबाद लौटे। आग लगने की जानकारी पाकर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।  आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आशंका जतायी है कि आग शाॅर्ट सर्किट (Short Circuit) से लगी होगी। जांच पूरी होने पर मामले का खुलासा होगा।

Share This Article